Trending

Jaunpur : ​एसडीएम व सीओ ने शराब गोदामों एवं फुटकर दुकानों का किया औचक निरीक्षण

टीम संचार सेतु

जौनपुर। होली के मद्देनजर शनिवार को एसडीएम सदर संतवीर, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता आईपीएस व आबकारी इंस्पेक्टर अब्दुल कैश की संयुक्त टीम ने शहर के शराब गोदामों सहित आस—पास को कई फुटकर दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह के निर्देश पर आबकारी इंस्पेक्टर अब्दुल कैश, एसडीएम सदर संतबीर सिंह तथा सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता के साथ शहर के सभी थोक के दुकानों पर जाकर शराब के बोतलों के रैपर पर लगे बार कोड की जांच किया। इसके बाद उक्त विशेष टीम फुटकर दुकानों पर पहुंचकर सक्रिय हो गयी।
शहर की ओलन्दगंज, कोतवाली, भंडारी, पुरानी बाजार, पालिटेक्निक, सिविल लाइन, लाइन बाजार की शराब की फुटकर दुकानों पर जाकर बार कोड को देखा। दुकान के रजिस्टर का मिलान भी किया गया। इस बाबत पूछे जाने पर आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम को कोई कमी नहीं मिली। संयुक्त टीम के औचक निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कम्प मचा रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!