Trending

Jaunpur : ​रूद्राभिषेक, श्रद्धा, भक्ति से गूंजा परिसर

टीम संचार सेतु

अजय विश्वकर्मा ‍@ सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. आर.बी. कमल के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित शिव मंदिर पर भव्य रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। यह डॉ. आदर्श यादव सहायक आचार्य एनेस्थीसिया विभाग ने किया जहां पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में "हर-हर भोले" और "शिव शंकर" के जयघोष से गूंज उठा।
रुद्राभिषेक के दौरान सभी चिकित्सकगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ सहभागिता करते हुए पूजा में ध्यानमग्न होकर भगवान शिव की आराधना किया। प्रधानाचार्य प्रो. आर.बी. कमल भी गहन श्रद्धा के साथ पूजा में सम्मिलित हुए। उनकी भक्ति और एकाग्रता ने उपस्थित सभी लोगों के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का विशेष भाव जागृत किया।
कार्यक्रम के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन हुआ जहां सभी उपस्थित जनों ने प्रसाद ग्रहण कर प्रसन्नता व्यक्त किया। पूरे उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न इस आयोजन की सभी ने सराहना करते हुए इसे सफल और प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रो. आशीष यादव, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रुचिरा सेठी, डॉ0 ले0 कर्नल सीबीएस पटेल, डॉ0 अरविंद पटेल, डॉ0 जितेंद्र कुमार, डॉ राममनी बिन्द, डॉ आशुतोष पांडेय, डॉ अक्षय कुमार, डॉ जयंत शर्मा सहित तमाम चिकित्सक, कर्मचारी, छात्र, छात्राएं आदि की उपस्थिति रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!