Jaunpur : ​उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर शव का हुआ अंतिम संस्कार

डा. प्रदीप दूबे @ सुइथाकला, जौनपुर। जिला जेल में निरुद्ध कैदी अजीत कुमार (22) की शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव के आश्वासन पर रविवार अपराह्न रामपुर के कुंवर नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह, क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
मालूम हो कि महमूदपुर गांव निवासी अजीत पुत्र बनवारी लाल को चेतरहा के राजधरपुर (गंगातारा) मजरे में चोरी के मामले में सरपतहा पुलिस ने जेल भेजा था। जेल में तबीयत बिगड़ने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम शव परिजनों को सौंपा गया लेकिन वे शव संस्कार करने को तैयार नहीं थे। उपजिलाधिकारी के पहुंचने और आश्वासन देने पर परिजन मान गये।
क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह भी रविवार शाम घाट पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पुत्र वियोग को अत्यंत दुखद बताया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post