Trending

Jaunpur : ​प्राथमिक विद्यालय डोमपुर से लाखों के सामान चोरी

टीम संचार सेतु

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित ग्राम पंचायत डोमपुर के प्राथमिक विद्यालय में बीती रात भीषण चोरी हो गई। सुबह जब प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने विद्यालय का ताला खोला तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामग्री बिखरी हुई थी। चोरों ने कार्यालय से स्टेबलाइजर, इन्वर्टर, बैटरी, रेडियो, पीए स्पीकर, टैबलेट, प्रोजेक्टर, खेलकूद सामग्री, इकोक्लब सामग्री, वायरिंग का सामान, 3 पंखे, एक्सटेंशन बोर्ड, 5 डायरी और दो बंडल कॉपियां चुरा लीं। चोरी गये सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। प्रधानाध्यापक केशव प्रसाद सिंह ने बदलापुर कोतवाली में तहरीर देते हुये कार्रवाई की मांग किया। प्रधान भूखला देवी और प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष ने भी तहरीर पर हस्ताक्षर करके कार्रवाई का समर्थन किया है। कोतवाली प्रभारी शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें चोरी की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!