Trending

Jaunpur : शिक्षक के बेटे का जेआरएफ में हुआ चयन, गांव में छायी खुशी

टीम संचार सेतु

डा. प्रदीप दूबे @ सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के रामपुर गांव निवासी शिक्षक अखिलेश सिंह के बेटे अनिकेत कौशल का जेआरएफ में चयन हुआ है। खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों सहित गांव में हर्ष की लहर दौड़ गई। प्रयागराज विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में परास्नातक 80% अंकों से पूरा करने वाले अनिकेत प्रयागराज में ही रहकर जेआरएफ की तैयारी में जुटे थे। उनके पिता अखिलेश सिंह निजी विद्यालय में गणित प्रवक्ता हैं जबकि मां सुमन सिंह गृहिणी है। दो भाइयों में छोटे अनिकेत हाईस्कूल से परास्नातक तक की शिक्षा में हमेशा प्रथम स्थान हासिल किये हैं। बुधवार देर रात जारी परिणाम में 260 अंक पाकर 99.98 परसेंटाइल के साथ चयन होने पर अनिकेत ने पिता से प्रेरणा लेने की बात कही।अनिकेत कौशल की इस उपलब्धि पर दादा-दादी शेष नरायन सिंह-श्लोका सिंह सहित डॉ. विवेक सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. आनंद, देवेंद्र समेत शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!