Trending

Jaunpur : सहायता फाइनेंस एण्ड लीजिंग की नयी शाखा का हुआ उद्घाटन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जनपद में वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत सहायता फाइनेंस एंड लिंचिंग प्राइवेट लिमिटेड की नई शाखा का शुभारंभ बुधवार को किया गया। यह नई शाखा शहर के मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह के सामने स्थापित की गई। कंपनी के अनुसार "सहायता ग्रुप" के अंतर्गत संचालित यह संस्था आमजन को सुलभ एवं विश्वसनीय वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उद्घाटन समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या डॉ रामसूरत मौर्या, डॉ. कमलेश जायसवाल एवं डॉ. आलोक यादव ने फीता काटकर एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके शाखा का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. आलोक यादव एवं डा. कमलेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि वित्तीय संस्थाएं स्वरोजगार और छोटे व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि यह नई शाखा स्थानीय युवाओं और व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद कंपनी के सीएमडी विनोद बिंद एवं एमडी अनुप गुप्ता ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। अंत में कंपनी के जीएम मनीष गुप्ता, डीएसएम आर.के. प्रजापति एवं बीएसएम मनोज मौर्य ने आगंतुकों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ संजय सिंह, डॉ संदीप मौर्य, अरुण शुक्ला, प्रो अखिलेश्वर शुक्ला, राकेश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, शीतला मौर्य सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!