सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के बहरीपुर गांव के पास सोमवार की शाम को बाजार से घर लौट रही 18 वर्षीय युवती के साथ दो मनबढ़ बदमाश छेड़खानी करने लगे। युवती के शोर मचाने पर दोनों भाग निकले। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी युवती शाम को राजेपुर बाजार गयी थी। वह बाजार से घर वापस आ रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवक उसके पास आये। उसके बाद उसका हाथ पकड़ कर खींचने लगे। पहले तो युवती घबरा गयी परन्तु उसने हिम्मत जुटाकर शोर मचाने लगी। युवती की आवाज सुनकर आस—पास के लोग घटनास्थल की तरफ भागे। हालांकि की जब लोग पहुंचते तब तक दोनों युवक भाग निकले। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी गजानन्द चौबे मयफोर्स मौके पर मौके पर पहुंच गये। इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि बहरीपुर गांव के निवासी सन्दीप कुमार व सनी सरोज के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों के गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Jaunpur : बाजार से घर आ रही युवती से छेड़खानी, मनबढ़ों पर मुकदमा दर्ज
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق