Trending

Jaunpur : ​जिलास्तरीय इण्टर कालेज खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

टीम संचार सेतु

केराकत, जौनपुर। माइक्रोटेक कालेज ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित जिलास्तरीय इण्टर कालेज खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत (प्रथम स्थान), फुलपत्ति इंटर कॉलेज धानापुर (द्वितीय स्थान), एस.आर.बी इंटर कॉलेज नई बाजार (तृतीय स्थान) रहे। कार्यक्रम में प्रथम विजेता को 15 हजार, द्वितीय विजेता को 10 हजार एवं तृतीय विजेता को 5 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पंकज राजहंस ने कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सर्वोत्तम साधन है।" उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इसके बाद कालेज के प्राचार्य डॉ गौरव श्रीवास्तव ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि आज के इस युग में बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को सशक्त होना और मजबूत होना आज के इस युग में बहुत ही आवश्यक है और भविष्य में हर अभिभावक को अपने बच्चों को शिक्षा के साथ खेल में भी आगे लाना चाहिए। इस अवसर पर शुभम श्रीवास्तव, नीरज मौर्य, आशीष प्रजापति, अम्बुज सिंह, राकेश कुमार, रमेश यादव, उद्यम बहादुर सिंह, मिथिलेश प्रजापति, दर्शना, शिवांगी, सीमा, उजाला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!