Trending

Jaunpur : ​रामजानकी मन्दिर में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया एकादशी का पर्व

टीम संचार सेतु

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मानीकला के रामजानकी मंदिर में शुक्रवार की रात रंगभरी एकादशी का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान रामजानकी का श्रृंगार के साथ आरती की गई। भक्तों के जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भक्तों ने सामाजिक समरसता की बैठक किया। शाम को मंदिर में रामजानकी का भव्य श्रृंगार किया गया। आरती के साथ मंदिर परिसर भक्ति की छटा से सराबोर हो उठा। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भगवान राम और मां जानकी को पुष्प और रंग अर्पित करके होली उत्सव की मंगल शुरुआत किया। भक्तों ने एक—दूसरे को अबीर—गुलाल लगाकर रंगभरी एकादशी का उत्सव मनाया। मंदिर में देर रात तक भजन गीत और पूजा-पाठ चला। इस अवसर पर पर भास्कर तिवारी, अवधेश पाण्डेय, अशोक कुमार, आदेश गौड़, मनोज कुमार, रमेश, राजेश, जय प्रकाश, अमित तिवारी समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!