Jaunpur : ​जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान सांख्यिकीय अन्वेषक, ग्रेड-2, प्रतिनिधि जनगणना कार्य निदेशालय/जनपद जनगणना प्रभारी युवराज गर्ग द्वारा विस्तार से अधिकारियों की प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक अत्यन्त महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है जिसके आधार पर विभिन्न योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है। उन्होंने निर्देशित किया कि यह कार्य पूरी गम्भीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाय। उन्होंने सभी गणनाकारों को निर्देश दिया कि वे फील्ड में जाते समय अपना आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से धारण करें जिससे पारदर्शिता एवं पहचान सुनिश्चित हो सके।
बैठक में अवगत कराया गया कि 3 अधिकारियों/कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है जो आगे संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस दौरान गणनाकारों के प्रशिक्षण, संसाधनों की उपलब्धता, डेटा संकलन प्रक्रिया एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिये।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करें जिससे जनपद में जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानन्द झा, जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदारगण, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, अधिशासी अधिकारीगण सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post