Trending

Jaunpur : ​पीएम श्री कादीपुर विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं खेलकूद आयोजित

टीम संचार सेतु

बीके सिंह @ सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय कादीपुर में शुक्रवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जफराबाद डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्र—छात्राओं के साथ अभिभावकों को बताया कि पीएम श्री विद्यालय का जो प्रारूप सरकार दे रही है, इससे गरीब से गरीब बच्चों को भी इंग्लिश मीडियम में अध्ययन करके अपने क्षेत्र तथा जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। यह प्रधानमंत्री जी का उद्देश्य है। इस उद्देश्य को सार्थक बनाने के लिए विद्यालय के अध्यापक समय-समय पर विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं खेलकूद का आयोजन के साथ अनेक प्रकार के क्रिया—कलाप का आयोजन करते हैं जिससे बच्चों का चौमुखा विकास हो सके।कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि जलालपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख सन्दीप सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य संजय सिंह ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि, संयोजक सहित तमाम अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर यशवंत सिंह, रामकृष्ण विश्वकर्मा, नवीन सिंह, शालिनी सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुणिमा सिंह ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!