Jaunpur : ​शाहगंज पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों से शांति भंग की आशंका के चलते धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के अंतर्गत संदीप यादव, सुनील यादव एवं विकास यादव को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم