Trending

Jaunpur : ​शान्ति समिति की हुई बैठक

टीम संचार सेतु

तरुण चौबे @ सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में महाशिवरात्रि, रमजान, होली को मद्देनजर क्षेत्राधिकारी बदलापुर के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक की गई। आगामी त्यौहार पूर्ण रूप से सकुशल संपन्न हो, इस दृष्टि से आवश्यक बातें बताई गई तथा उपस्थित लोगों के सुझाव को भी सुना गया। तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चंद्र तिवारी एवं थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय ने महाशिवरात्रि की तैयारियों का जायजा लेने के लिए श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज पहुंचे जहां उन्होंने श्रद्धालुओं की लगने वाली कतार, प्रवेश तथा निकास, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सुरक्षा से संबंधित चीजों का निरीक्षण किये। इस दौरान दिनेश मिश्रा जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, सुधीर त्रिपाठी, वैभव सिंह, संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!