Trending

Jaunpur : ​श्री लोहार देव बाबा धाम का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

टीम संचार सेतु

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित श्री लोहार देव बाबा धाम का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव धाम के ट्रस्ट एवं क्षेत्रवासियों द्वारा सारंग डीह बुद्धिपुर में धूमधाम से मनाया गया। समापन के दिन भंडारे का आयोजन हुआ। लोहार देव बाबा की शोभायात्रा को रामनगर की ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रेखा पाण्डेय ने झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया जो जूडपुर, चकमहनी, बुद्धिपुर, नोकरा, अहिरौली आदि गांवों से होती हुई धाम पर पहुंचकर समाप्त हुई। श्री लोहार देव बाबा धाम पर अखण्ड रामचरित मानस का पाठ किया गया जहां क्षेत्रवासियों ने पुष्प, पत्र, माला आदि चढ़ाकर बाबा का पूजा अर्चन करके आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष घनश्याम दुबे, लकी तिवारी, अखिलेश तिवारी, मोहन लाल त्रिपाठी, आतिश उर्फ़ चिंटू मिश्रा, शशिधर मिश्रा एडवोकेट, अनिल शुक्ला, जैनेंद्र दुबे एडवोकेट, महेंद्र प्रसाद उपाध्याय, शाहिद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!