Jaunpur : ​देशी कट्टे के साथ युवक की फोटो हुई वायरल

विनोद कुमार @ चन्दवक, जौनपुर। सोशल मीडिया के दौर में एक लाइक्स और कमेंट की होड़ मची हुई है। लोगों की दीवानगी इस कदर बढ़ गई है कि कई लोग रातों रात चमक गए तो कई लोग जेल की सलाखों में कैद हो गये हैं। ऐसी ही एक और तस्वीर इन दिनों वायरल है जिसमें देशी कट्टे के साथ एक युवक की तस्वीर है जो गुरुवार को वायरल हुई है। यह तस्वीर चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। वायरल तस्वीर को किसी ने सोशल मीडिया के एक्स पर कृषु यादव निवासी भैंसा बताकर ट्वीट कर दिया। पोस्ट होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जौनपुर पुलिस ने चंदवक पुलिस को जांच व आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। हालांकि वायरल तस्वीर की सत्यता की पुष्टि अखबार नहीं करता है। चंदवक पुलिस युवक के सोशल अकाउंट को खंगाल अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم