Trending

Jaunpur : ​वाहन की चपेट में आने से प्रधान की हुई मौत

टीम संचार सेतु

विरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर—शाहगंज मार्ग पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास सोमवार की रात 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार प्रधान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई जबकि घटना को लेकर तरह-तरह के कयाश लगाये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार खम्भौरा गांव के 52 वर्षीय प्रधान डा. रामजन्म यादव बाइक से शहर से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह जौनपुर—शाहगंज मार्ग के पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी के पास पहुंचे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया और कुचलते हुए वह फरार हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी वह अन्य लोग मौके पर पहुंचे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर आरोपी वाहन फरार हो गई पुलिस वाहन की तलाश में जुट गयी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!