Trending

Jaunpur : लखनीपुर गांव में ग्रीन चौपाल का हुआ आयोजन

टीम संचार सेतु

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम लखनीपुर में ग्रामीण विकास को नई गति देने हेतु आयोजित ग्रीन चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने अध्यक्षता किया। पंचायत भवन में संपन्न इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत रमेश यादव, एडीओ एजी अनुराग सिंह, जेई एमआई सत्य प्रकाश, बाल विकास परियोजना अधिकारी कामिनी पांडेय एवं आयुष्मान मित्र पंकज कुमार ने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा किया। ग्रामवासियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु जागरूक किया गया। सीडीओ ने ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के सख्त निर्देश दिया। साथ ही कहा, "चौपाल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और ग्राम स्तर पर समस्याओं का समाधान करना है।" विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से उनकी आजीविका गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया तथा उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राहुल सिंह, पंचायत सचिव प्रियंका यादव, विजयभान यादव, महेश तिवारी, अंकुर मालवीय, जयहिंद यादव, केशरी प्रसाद, रविन्द्र कुमार सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!