Trending

Jaunpur : ​मदरसा बोर्ड परीक्षा के द्वितीय पाली का हुआ निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरूस्त

टीम संचार सेतु

विपिन मौर्य @ मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कस्बा स्थित मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में संचालित मदरसा बोर्ड परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता कुमारी ने औचक निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक महोदया ने उन्हें परीक्षा संबंधी सभी अभिलेख प्रस्तुत किये।
इस दौरान अधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, उपस्थिति पंजिका एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूर्णत: निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक से पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर मदरसे की प्रधानाचार्या/केन्द्र व्यवस्थापक  महजबी बेगम, सह केंद्र व्यवस्थापक आलमगीर शेख, नोडल अधिकारी महमूद आलम, मो0 इमरान उर्फ बकरीदू खान, रिजवान अहमद, फैजान अहमद, शिक्षकगण, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!