Trending

Jaunpur : ​सेंट जोसफ स्कूल लखनपुर में लगा नि:शुल्क दन्त परीक्षण शिविर

टीम संचार सेतु

जौनपुर। स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक और सराहनीय कदम उठाते हुए समर्पण सेवा समिति ने सेंट जोसफ स्कूल लखनपुर में विशाल नि:शुल्क दन्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में ओरो केयर डेंटल क्लीनिक सिपाह की प्रसिद्ध दन्त चिकित्सक डॉ. उज्ज्वल ने छात्रों व स्थानीय निवासियों का नि:शुल्क दंत परीक्षण करते हुये आवश्यक दवाइयां व सलाह प्रदान किया।
इसके पहले शिविर का शुभारम्भ स्कूल के प्राचार्य शुभेन्द्र अस्थाना ने किया जिसके बाद उन्होंने समिति के इस नेक प्रयास की प्रशंसा किया। वहीं डा. उज्ज्वला ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में दन्त स्वास्थ्य की अनदेखी एक बड़ी समस्या है। लोग अक्सर छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज कर देते हैं, वह बाद में गम्भीर रूप धारण कर लेती हैं। उन्होंने शिविर में मौजूद छात्रों व अभिभावकों को दांतों की साफ-सफाई, फ्लोराइड युक्त पेयजल के महत्व तथा नियमित जांच के टिप्स दिये। विशेष रूप से बच्चों को चॉकलेट-टॉफी के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति आगाह किया गया।
इसके बाद स्कूल के प्राचार्य ने डॉ. उज्ज्वल को पारम्परिक शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही कहा, "समर्पण सेवा समिति का यह प्रयास न केवल छात्रों के स्वास्थ्य के लिए वरदान है, बल्कि पूरे समुदाय के लिए प्रेरणादायक है। स्कूल प्रशासन ने पूर्ण सहयोग दिया जिसमें शिक्षिका शाइस्ता सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने व्यवस्था, पंजीकरण तथा जागरूकता प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।" स्टाफ सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से शिविर सुचारू रूप से चला तथा बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुये। समर्पण सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह शिविर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक कदम है। समिति नियमित रूप से ऐसे आयोजन करती रहती है। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था की पूजा जायसवाल, विशाल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में आयोजन समिति से जुड़े अरविन्द जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!