Trending

Jaunpur : ​विद्यालय का ताला तोड़कर टैबलेट चोरी

टीम संचार सेतु

बीके सिंह @ सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय का रविवार की रात चोर दरवाजा तोड़कर टैबलेट व लार्ड हाउडर उठा कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद सिंह जब सुबह स्कूल पहुंचे तो देखा कार्यालय के दरवाजे के ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो वहां से टैबलेट तथा लार्ड हाउडर गायब था। उन्होंने बीईओ अमरेश सिंह को घटना की सूचना दिया।उनके निर्देश पर पुलिस को जाकर तहरीर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!