Trending

Jaunpur : ​राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव/जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल ने जिला प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुये श्री जायसवाल ने बताया कि आजकल जमीन से संबंधित विवाद तेजी से बढ़ रहे हैं। जमीनी विवाद के कारण मारपीट, हत्या जैसी घटनाएं हर दिन उत्तर प्रदेश के हर जिले में घट रही हैं। प्रदेश सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारी को निर्देशित किया जाय कि किसी भी प्रकार की जमीन से संबंधित समस्याएं फरियादियों द्वारा किसी भी ऑफिस में आती है तो जल्द से जल्द उस समस्या का निस्तारण प्रशासन द्वारा किया जाय जिससे लोगों का विश्वास प्रशासन के ऊपर बना रहे। ज्ञापन देने वालों में राज जायसवाल, सजीवन राम, मोती लाल सोनी, विजय यादव, डा. गामा प्रसाद, अरुण सोनी, चंद्रेश जायसवाल, मनीष सिंह, राजेश यादव, संदीप यादव, गौरव सिंह, मोहम्मद ताज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!