Jaunpur : ​उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के अंतर्गत पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ एप द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सर्वोच्च 8 बीएलओ को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र और डायरी पैन प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सभी कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनती है। इस दौरान कुल 8 चयनित कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के आधार पर सम्मानित किया गया। इन सभी ने पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न किया।
उन्होने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त होने पर रविश मौर्या को प्रोत्साहन राशि रू 10,000, विजय यादव को द्वितीय स्थान होने पर 8,000, विमलेश विश्वकर्मा को तितीय स्थान प्राप्त होने पर 6,000 और सांत्वान पुरस्कार के रूप में शैलेन्द्र भास्कर को 3,000, राम बहादुर यादव 3,000, सत्यव्रत सिंह 3000, गौरव वास्तव 3,000, रामबचन यादव को रूपये 3000 उनके खाते में हस्तान्तरित कर दिया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم