Jaunpur : ​यूपी बोर्ड परीक्षा के 5वें दिन 156 परीक्षार्थी गैरहाजिर

जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पांचवें दिन मंगलवार को दोनों पाली में इंटर के छात्रों की परीक्षा हुई जिसमें कुल 156 परीक्षार्थी गैरहाजिर पाए गए। 25 फरवरी को पहली पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तथा दूसरी पाली में सिर्फ इंटर के छात्रों की परीक्षा होगी।
जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पांचवें दिन मंगलवार को पहली पाली में इंटर के छात्रों का कृषि वनस्पति विज्ञान का प्रश्न पत्र था जिसमें 275 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 260 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उसी तरह कृषि अर्थशास्त्र विषय के लिए 266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 260 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए। बाकी छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। शस्य विज्ञान व्यवसायिक विषय में 12 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिन्होंने परीक्षा दी।
दूसरी पाली में इंटर के छात्रों का अर्थशास्त्र विषय का प्रश्न पत्र था जिसके लिए चार हजार 929 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन 4 हजार 793 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 136 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हुई। किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post