Trending

Jaunpur : ​वैवाहिक समारोह से लौट रहे बाइक सवार 3 युवक घायल

टीम संचार सेतु

डा. प्रदीप दूबे @ सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवक घायल हो गये जिसमें इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी।घटना गुरुवार रात लगभग दो बजे की है। जानकारी के अनुसार शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र जवाहिर निषाद स्थानीय क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव स्थित रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आये थे। जयमाल के बाद विनोद अपनी बाइक पर अमन व सिकंदर को बैठाकर घर वापस लौट रहे थे कि उक्त स्थान पर बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक के पीछे से जा टकराई जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। युवक के मौत की खबर लगते हीं परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक के भाई गुड्डू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बच्चे हैं। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो—रो कर बुरा हाल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!