जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव के जनपद आगमन पर स्वजातीय बन्धुओं ने जोरदार स्वागत किया। उनका आगमन नगर के मैहर देवी मंदिर के सामने स्थित एक लॉन में हुआ जहां जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये राष्ट्रीय संयोजक ने महासभा के बारे में बताया कि हमारी महासभा पूरे भारत की एकमात्र राष्ट्रीय स्वरूप वाली संस्था है जो समाज हित में जो भी कार्य होते हैं, वह करती है। प्रमुख रूप से शादी विवाह परिचय सम्मेलन, समय-समय पर नौजवानों के लिये रोजगार हेतु प्रोत्साहित करना जो लोग पलायन कर रहे हैं, उसके लिए काम करना, अपने आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की बारे में नई पीढ़ी को बताना, महासभा अपने स्तर से पूरे भारत में कायस्थ गणना कराना, जो विभिन्न प्रकार के सरनेम लोग लगाते हैं, सभी से अपील किया कि अपने आगे कायस्थ अवश्य लिखें। इस दौरान जिला टीम ने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव नवनीत श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडीजीसी, राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव नीरज श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, महासचिव नवनीत श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव बिजेन्द्र खरे, राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव, संजय अस्थाना पत्रकार, देवेन्द्र खरे, युवा जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, संगठन महासचिव दीपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, डा. विजय श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, शिवांशु श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, मनीष अस्थाना, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, कुमुद श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, भावना श्रीवास्तव, सौम्या श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur : कायस्थ महासभा—2150 के राष्ट्रीय संयोजक के जौनपुर आगमन पर हुआ स्वागत
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق