Jaunpur : ​यूपी बोर्ड परीक्षा में 1403 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को दोनों पाली में 1 हजार 403 परीक्षार्थी गैरहाजिर मिले। उड़न दस्ता की टीम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रही। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रही।
जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का कम्प्यूटर विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए एक हजार 302 छात्र—छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें एक हजार 289 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली ही पाली में इंटर के छात्रों का फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा, पाक शास्त्र, धुलाई एवं रंगाई, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीकी, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टीवी, ऑटोमोबाइल, आशुलिपि टंकण, सिलाई, नर्सरी शिक्षण, डेरी और बही खाता विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए कुल 533 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 502 छात्रों ने परीक्षा दी। शेष 31 परीक्षार्थी गैरहाजिर पाये गये
वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल के छात्रों का सिलाई विषय की परीक्षा थी। इसके लिए 128 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 119 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा इंटर के छात्रों का नागरिक शास्त्र विषय का प्रश्न पत्र था जिसमें 12 हजार 798 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया था लेकिन परीक्षा केंद्र पर 11 हजार 426 परीक्षार्थी पहुंचे। 1 हजार 372 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हुई। किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया। बताते चलें कि 20 फरवरी शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का महत्वपूर्ण विषय सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटर के छात्रों का महत्वपूर्ण विषय अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र होगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post