Trending

Jaunpur : ​बी-फार्मा का छात्र सड़क हादसे का हुआ शिकार, हुई मौत

टीम संचार सेतु

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के धरौरा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई हादसा तब हुआ जब युवक क्लीनिक के बाहर खड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। विदित हो कि सरौनी (समोगर) गांव निवासी सत्यम यादव पुत्र वीरेंद्र यादव 24 वर्ष रोज की भांति धरौरा स्थित अपने क्लीनिक पर पहुंच बाइक खड़ा किया तभी जौनपुर से केराकत की तरफ आ रही तेज रफ्तार मैजिक पिकअप अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्यम सड़क से दूर जाकर गिरा। टक्कर की आवाज सुन जब तक लोग मौके पर पहुंचे तभी चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। मौजूद लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। वहीं हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची घर में कोहराम मच गया परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और बी-फार्मा की पढ़ाई करने के साथ ही क्लीनिक भी देखता था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!