Trending

Jaunpur : ​समाज के विकास के लिये एक मंच पर आना होगा: अंजनी प्रजापति

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नगर के हुसेनाबाद में स्थित एक पैलेस में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक सन्त राम सुभीख प्रजापति की जयन्ती धूमधाम मनायी गयी। इस मौके पर अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया जिसके बाद मुख्य अतिथि जेसीआई अध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने एकता पर बल देते हुये कहा कि हम भले ही अलग-अलग संस्था या अलग-अलग पार्टी से क्यों ना हो? समाज के विकास के लिये एक मंच पर आना होगा तभी हमारा समाज विकास करेगा।
विशिष्ट अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति, प्रजापति महासभा जौनपुर के संरक्षक अरुण प्रजापति एडवोकेट, अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रजापति एडवोकेट, प्रचार मंत्री जियालाल प्रजापति एडवोकेट, कैलाशनाथ प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति ने संत राम सुभीख प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि संत राम सुभीख प्रजापति अपने जीवन काल में कहते थे कि जो व्यक्ति अपने नाम के साथ अन्य जाति का शीर्षक लगाता है, वह व्यक्ति अपनी माता को गाली देने का कार्य करता है।
इसी क्रम में संस्थापक महेन्द्र प्रजापति ने कहा कि राम सुभीख प्रजापति ने कहा था कि वह दिन दूर नहीं जब प्रजापति समाज बनेगा राजनीति का इंजन, हाथों में होगी सत्ता की चाबी, हर महत्वपूर्ण पदों पर प्रजापति काबिज होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ दन्त चिकित्सक प्रशान्त प्रजापति और संचालन चक्रदूत प्रजापति समाज के संगठन मंत्री संजय प्रजापति ने किया। अन्त में चक्रदूत समाज के संरक्षक मुन्ना लाल प्रजापति ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति, गुलाब चंद प्रजापति एडवोकेट, पूर्व व प्रथम जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति, उपाध्यक्ष सन्तोष प्रजापति, नगर अध्यक्ष डॉ. आरके चित्रवंशी, प्रजापति महासभा के संरक्षक राजेन्द्र प्रजापति एडवोकेट, शिक्षक राजेन्द्र प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ योगेन्द्र प्रजापति एडवोकेट, डॉ श्रवण प्रजापति, योगेन्द्र प्रजापति एडवोकेट, संयुक्त मंत्री अरविन्द प्रजापति एडवोकेट, छात्र नेता मोहित जी, वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर प्रजापति, रामपलट प्रजापति, सालिक राम वर्मा एडवोकेट, प्रमोद प्रजापति, डॉ. सोमारू राम प्रजापति, पवन प्रजापति, शिक्षक जिलाजीत प्रजापति, समाजसेवी लालजीत प्रजापति, उर्मिला प्रजापति, प्रतिभा साहू, रामसरन प्रजापति, अनिल प्रजापति, सुरेश प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!