Jaunpur : सूरज घाट पर हुआ भव्य भण्डारा, उमड़ा भक्तों का सैलाब

बिपिन सैनी ‍@ चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के पचहटियां में स्थित सूरज घाट पर बाबा झाड़ू दास की स्मृति में होने वाला वार्षिक भंडारा शनिवार की सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। भंडारे में पचहटिया, विशेषरपुर, शीतला चौकिया, रशीदाबाद, अलीखानपुर सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों ने सहयोग किया। प्रसाद ग्रहण करने भक्त देर शाम तक पहुंचते रहे। हर बार की तरह भक्तों को प्रसाद स्वरुप खिचड़ी खिलाया गया। भंडारे में डा. राम अवध यादव एवं डा. शकुंतला यादव ने भी प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भंडारा चलता रहा। हीरा यादव, दानवीर यादव, ओम प्रकाश यादव सहित तमाम ग्रामीणों एवं भक्तों का विशेष सहयोग रहा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم