Trending

Jaunpur : ​गीतांजलि ने जागेश्वर नाथ मन्दिर में मनाया गणतंत्र दिवस

टीम संचार सेतु

जौनपुर। 77वें गणतंत्र दिवस पर गीतांजलि जौनपुर द्वारा पूजन मंडप बाबा श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में पूर्व अध्यक्ष संरक्षक मंडल सदस्य शशि श्रीवास्तव और वरिष्ठ सदस्य श्रीकांत श्रीवास्तव अधिवक्ता एवं अध्यक्ष नीरज शाह ने झंडारोहण किया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप सोनी ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला तो संस्था के चयन मंडल सदस्य चंद्र प्रताप सोनी ने अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्ष नीरज शाह ने कहा कि क्षण मान, सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत—प्रोत रहा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ ब्रह्मेश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक रूप नारायण माली, गोपाल दास विश्वकर्मा, रमेश चंद पांडेय, रमन सेठ, उत्कर्ष शाह, श्याम बाबू सेठ, संजीव चौरसिया, अमित गुप्ता, कदम साहू, पवन सेठ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विसर्जन प्रभारी ऋषभ सैनी ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!