Jaunpur : ​राष्ट्रपिता सहित सेनानियों को दी गयी श्रद्धांजलि

जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान तथा देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस मनाया जा रहा है। शहीद दिवस पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले हमारे स्वतंत्रता सेनानियों वीर शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी से महात्मा गांधी और हमारे वीर सपूतों के पदचिन्हों और आदर्शों पर चलने तथा ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم