Trending

Jaunpur : ​आपात स्थिति में बेझिझक पुलिस सहित अन्य हेल्पलाइन सेवाओं का करें उपयोग

टीम संचार सेतु

केराकत, जौनपुर। स्थानीय केराकत कोतवाली पुलिस द्वारा शुक्रवार को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक बबन सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान कोतवाली चौराहा, सरायबीरू, सिहौली चौराहा, स्टेशन रोड सहित अन्य प्रमुख बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर बाजार में आई महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने उन्हें बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बेझिझक पुलिस व अन्य हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकती हैं।
इस दौरान महिलाओं को पुलिस आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनों के बारे में भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर हेड कांस्टेबल संजय यादव, महिला कांस्टेबल कुसुम, आशा, अनुपमा, होमगार्ड जवान राम विलास यादव, रविंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी, स्थानीय लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!