Trending

Jaunpur : ​मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर निकली भव्य कलश यात्रा

टीम संचार सेतु

डाॅ. प्रदीप दूबे @ सुइथाकला, जौनपुर। अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर विकास खण्ड स्थित जंगीपुर गांव में महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकालकर भक्ति का अनुपम प्रदर्शन किया। लगभग 100 मातृ शक्तियों ने भजन-कीर्तन और भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा जंगीपुर से प्रारंभ होकर बरौत, बुढ़िया माई मंदिर, सरायमोहिउद्दीनपुर चौराहा होते हुए मां शक्ति पंचज्योति मंदिर पर सम्पन्न हुई। यात्रा मार्ग पर भारी संख्या में भक्तजन उमड़ पड़े जिन्होंने नारों और भजनों से वातावरण को राममय बना दिया। ग्राम प्रधान विश्वमोहन, सावित्री देवी, ऊषा देवी, शैलेंद्र प्रजापति, दयाराम प्रजापति, राम नारायण प्रजापति, करन बिंद, रोशन लाल कोटेदार, बिनोद बिंद, मनोज निषाद, अमृत लाल बिंद, राज बिंद, अमन निषाद, संतोष बिंद, दशरथ प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, शिव प्रसाद शर्मा, राम सकल प्रजापति, शिवांशू गुप्ता समेत सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। कलश यात्रा के समापन पर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कलश यात्रा का संयोजन समाजसेवी रमेश निषाद ने किया। इस आयोजन ने गांव में राम भक्ति की लहर पैदा कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि यह प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक क्षण है जो मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों को जीवंत करता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!