Trending

Jaunpur : ​पौरोहित्य एवं कर्मकाण्ड सनातन संस्कृति का स्तम्भ: महेन्द्र पाठक

टीम संचार सेतु

बिपिन सैनी @ जौनपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ के तत्वावधान में समग्र उत्तर प्रदेश में निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण केन्द्रों का उद्घाटन ऑनलाइन/ऑफलाइन विधि से सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में निदेशक प्रमेन्द्र गुप्त उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ एवं कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेन्द्र पाठक, दिव्यरंजन जी (प्रशिक्षण समन्वयक), डॉ. अनिल गौतम (प्रशिक्षण समन्वयक) आदि की उपस्थिति में जनपद मुख्यालय से 25 कि.मी. की दूरी पर स्थित डा. सी.वी. रमन कॉन्वेंट स्कूल लेदुका केन्द्र पर प्रबंधक मधु श्रीवास्तव ने मां सरस्वती देवी पूजन. दीप प्रज्वलन कर केन्द्र प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि हरिकांत तिवारी (पूर्व प्रधानाचार्य) तथा मुख्य अतिथि अजीत प्रताप सिंह (समाजसेवी) कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र की प्रधानाचार्या श्रीयांशी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बी.एल. तिवारी (अध्यापक), वैभव श्रीवास्तव (अध्यापक), दिव्यांशी तिवारी (अध्यापिका), सुधा श्रीवास्तव (अध्यापिका), शालिनी पाण्डेय (अध्यापिका), आचार्य चिंताहरण तिवारी सहित क्षेत्र के गणमान्यगण अतुल दुबे, स्वतंत्र पाठक. विपिन मिश्र, संदीप मिश्र, गणेश मिश्र (समाजसेवी), सचिन तिवारी, आलोक पाण्डेय सहित प्रशिक्षणार्थीगण रविशंकर दुबे, संतोष शुक्ल, आयुष तिवारी, सीमा, श्रेया पाठक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जनपद के पौरोहित्य प्रशिक्षक डॉ. अखिलेश चन्द्र पाठक ने किया। अंत में प्रशिक्षणार्थियों में मिष्ठान्न वितरित कर प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को सम्पन्न किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!