Trending

Jaunpur : ​बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस, डोभी ब्लाक सहित जगहों पर फहराया गया तिरंगा

टीम संचार सेतु

डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में 77वा गणतंत्र दिवस बड़े ही धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया  गया। जगह—जगह सरकारी विद्यालयों और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर तिरंगा फहराया गया तो कहीं प्रभातफेरी निकाली गई। इसी क्रमः में आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस कोपा पतरही पर प्रबंधक अनिल यादव (मैनेजमेंट गुरु) प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। छात्र—छात्राओं ने राष्ट्र गान के साथ ही रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक द्वारा मार्डन विंग्स पब्लिक स्कूल, डीएवी महाविद्यालय रेहारी, डीएवी संस्थान रौना खुर्द वाराणसी, डीएवी कालेज मौधा नायकडीह गाजीपुर में भी तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर डा. संतोष यादव. डा संजय यादव, डा. अन्नू, डा. सुनील, संत यादव, इन्द्रसेन यादव, परमेश पाल, डा. भानुशंकर, प्रिया सिंह, वेद प्रकाश, संतोष कुमार, रमाशंकर यादव, पंकज मिश्रा, सोनी यादव, विजयलक्ष्मी, राजू, मनीष यादव, अवधेश, रहनुमा, सुन्दरम्, अरविन्द आदि मौजूद थे।
श्री गणेश राय पीजी कॉलेज कर्रा डोभी में प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने रष्ट्रीय ध्वज फहराया  जहां मनोज सिंह, हर्षवर्धन सिंह मौजूद रहे। राजकीय होम्योपैथीक चिकित्सालय लोहराखोर पर डा. शिशिर शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोभी पर डा. जितेंद्र गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पर पूर्व प्रमुख अजय प्रकाश सिंह केडी, बीडीओ नंदलाल कुमार, ब्लाक प्रमुख विद्या देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू, संजय सिंह, रामदयाल सिंह, विनय सिंह, सतेंद्र सिंह, अमित सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह, अजीत कुमार, लिपिक लालजी राम समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। चंदवक थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ प्रशांत सिंह, प्रदीप गुप्ता ने तिरंगा लहराया। माँ दुर्गा गर्ल्स कालेज मुरखा पर  प्रबंधक दयाशंकर सिंह, उमाशंकर सिंह, सुमित्रा शिक्षण संस्था, माउंट लर्रनर एकेडमी विशुनपुर लेवरूवा बजरंगनगर में प्रबंधक अनुपम सिंह, बाबा हरिनाथ सिंह पब्लिक स्कूल विशुनपुर लेवरूवा पर प्रबंधक अरविंद सिंह, सुधा सिंह, हरिश्चन्द्र यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
डेसी पैरामाउंट स्कूल चंदवक में प्रधानाचार्य सभाजीत सिंह, धर्मराज सिंह, आदर्श इण्टर कालेज रेहारी में प्रबंधक विरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य गजराज सिंह ने देश की शान तिरंगा फहराया जहां जयशंकर मिश्रा, विपिन चौरसिया, अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे। मथुरा सिंह इण्टर मीडिएट कालेज कोईलारी में प्रबंधक महेश प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य  सिंह, ऋषिकुल पब्लिक स्कूल मनियारेपुर में प्रबंधक भाष्कर पांडेय, ज्ञानदायिनी शिशु मंदिर कसिली में नन्दलाल विश्वकर्मा ने तिरंगा फहराया। यहाँ रामजनम, दीक्षित, दिनेश दीक्षित, राम प्रवेश दीक्षित, अमरनाथ दीक्षित मौजूद रहे। वहीं डा पांचू राम आईटीआई कालेज पड़रक्षा कोट में डा त्रिभुवन विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, कुलवन्ती इण्टरमीहिडएट स्कूल नरायनपुर पर प्रधानाचार्य सुनील सिंह, विमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चन्दवक में प्रधानाचार्य ममता गुप्ता, प्रबंधक विमल गुप्ता, गिरजा सरस्वती बालिका इण्टर कालेज मढी में प्रबंधक धर्मदेव सिंह, बीआरसी डोभी पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह, प्रा वि चंदवक पर आलोक सिंह, अरविंद सिंह, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, भारतीय खाद्य निगम गोदाम पर वरिष्ठ विपरण निरीक्षक सुरेश यादव, दीना यादव, सतेन्द्र सिंह, आपूर्ति निरीक्षक बलवंत सिंह, कम्पोजिट विद्यालय भूलनडीह पर अरविंद सिंह, प्राथमिक विद्यालय मझिली में प्रभारी प्रधानाध्यापक आनन्द सिंह, तरांव के चारों विद्यालय झंझापार, नटान बस्ती, तरांव मेन, उच्च प्राथमिक विद्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं काशीदासपुर, हिसामपुर प्रथम, डोभी खास, रामदेवपुर, कनौरा के दोनों विद्यालय, उमरी समेत सभी सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!