केराकत, जौनपुर। तहसील बार एसोसिएशन केराकत में आगामी 22 जनवरी को अध्यक्ष, महामंत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनावी जंग छिड़ गई है। मतदान में कुल 158 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। अध्यक्ष पद पर दिनेश प्रसाद शुक्ल और सुरेश कुमार के बीच सीधी टक्कर है। महामंत्री पद पर हिरेन्द्र यादव, जय प्रकाश मौर्य और राजवंत कुमार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार भारती और कृपा शंकर वर्मा में मुकाबला है। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार, लक्ष्मण कौल और ज्ञान प्रकाश मिश्र के बीच चुनावी जंग है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आय-व्यय निरीक्षक, मीडिया प्रभारी, सहमंत्री और सदस्य पदों पर कुछ दावेदार निर्विरोध चुने जाएंगे। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा और साढ़े तीन बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। प्रत्याशी अपने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी मेहनत में जुटे हुए हैं।
Jaunpur : तहसील बार एसोसिएशन केराकत चुनावी माहौल गरम, 22 जनवरी को होंगे मतदान
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق