Trending

Entertainment : “उम्मीद है इससे और क्रिएटर्स बड़े सपने देखने की हिम्मत करेंगे” – अमृतांजन पर बोले रॉकिंग स्टार यश

टीम संचार सेतु
रॉकिंग स्टार यश आमतौर पर अपने काम पर पूरा फ़ोकस रखते हैं और सार्वजनिक समर्थन बहुत कम देते हैं. यही वजह है कि अमृतांजन की टीम के लिए उनका हालिया पोस्ट खास बन गया.
सोशल मीडिया पर यश ने अमृतांजन के क्रिएटर्स को उनके सफ़र और फ़ीचर फ़िल्ममेकिंग की ओर बढ़ाए गए क़दम के लिए बधाई दी. उन्होंने लिखा,
"अमृतांजन की पूरी टीम को… आपका काम मुझे हमेशा पसंद आया है. बड़े सपने देखना, मेहनत करना और लगातार आगे बढ़ते रहना – ये देखकर अच्छा लगा. कंटेंट बनाने से लेकर अपनी ही फ़िल्म को सपोर्ट करने तक का ये सफ़र बहुत कुछ कहता है. उम्मीद है इससे और क्रिएटर्स और स्टोरीटेलर्स बड़े सपने देखने की हिम्मत करेंगे और कभी किसी को अपनी हदें तय करने नहीं देंगे. अमृतांजन के लिए आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं."
सालों से यश ने उभरती हुई प्रतिभाओं को अक्सर ख़ामोशी से, बिना शोर किए, प्रोत्साहित किया है. उनका समर्थन ज़्यादातर दिखावे से दूर, नीयत और मेहनत को पहचानने वाले ऐसे ही पलों में नज़र आता है, जहां फोकस सिर्फ़ क्रिएटर्स और उनके काम पर रहता है.
यह संदेश इसलिए भी ज़्यादा असरदार रहा क्योंकि अमृतांजन की टीम ने अपने सफ़र की शुरुआत इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के तौर पर की थी. शॉर्ट फ़िल्मों के बाद अब वे आज रिलीज़ हो रही इस फ़िल्म के साथ थिएटर में अपनी पहली एंट्री कर रहे हैं.
इस मौके पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधाकर गौड़ा ने इसे अपनी ज़िंदगी के सबसे यादगार दिनों में से एक बताया. उन्होंने लिखा, "मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा दिन. मेरे इंस्पिरेशन रॉकिंग स्टार यश सर ने अमृतांजन के लिए कॉल करके शुभकामनाएं दीं. सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने ट्रेलर का डायलॉग भी बोला."
भावनाओं को और गहरा बनाते हुए, बातचीत के दौरान यश ने फ़िल्म के ट्रेलर का एक डायलॉग भी दोहराया, जिसने पूरी टीम को चौंका दिया और बेहद ख़ुश कर दिया.
यश का ये हौसला इसलिए मायने रखता है क्योंकि वो बहुत कम और सही मौकों पर आता है. उनका अपना सफ़र भी इस बात की मिसाल है कि यक़ीन, लगातार मेहनत और अगला क़दम उठाने की हिम्मत ही असली तरक़्क़ी की कुंजी है.
अमृतांजन को सपोर्ट करके यश ने सिर्फ़ एक फ़िल्म की तारीफ़ नहीं की, बल्कि उन क्रिएटर्स की मेहनत और हिम्मत को सलाम किया है, जिन्होंने अपनी कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने का साहस किया.


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!