Trending

Jaunpur : ग्रामीणांचलों में प्रतिभाएं बहुत हैं, बस तराशने की जरूरत: डा. वीरेन्द्र

टीम संचार सेतु

विकास यादव @ बक्शा, जौनपुर। यादवेश क्रिकेट प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन नौपेड़वा के मैदान पर हुआ जिसके मुख्य अतिथि लखनऊ हेरिटेज हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजीशियन वीरेंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल व कला प्रतिभाएं बहुत हैं, इन्हें तरासने की जरूरत है। लोगों को ध्यान देना होगा और  इनके कला कौशल क्षेत्र में संसाधन उपलब्ध कराने होंगे जिससे यह जिले का नाम देश और विदेश तक रोशन कर सकें।
उन्होंने खेल व कला को आपसी सौहार्द प्रेम का प्रतीक बताया और लोगों को खेल और कला के प्रति जागरूक किया। साथ ही मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। इसके पहले मुख्य अतिथि डॉ वीरेंद्र को मंगला यादव, राकेश यादव, संतोष ने माल्यार्पण व अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को सहयोग राशि प्रदान कर उनका हौसला अफजाई किया। वहां मौजूद ओम प्रकाश बिंद को दिव्यांग होते हुए भी समाजसेवा के प्रति उनकी लगन मेहनत को देखते हुए उन्हें अंगवस्त्रम और गर्म कपड़े देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ननकू राम यादव, राजनाथ यादव, आरके यादव, रोहित, अरविंद कुमार, विमल कुमार, अमरेश कुमार, जेपी यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!