Trending

Jaunpur : ​शिविर में नेत्र रोगियों का किया गया निःशुल्क लेन्स प्रत्यारोपण

टीम संचार सेतु

अमित शुक्ला @ मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। शासन द्वारा चलाए जा रहे अन्धता निवारण योजना के तहत वर्ष 2025 के अन्तिम सप्ताह में इन्दिरा ग्रामीण स्वयंसेवी अस्पताल समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित विशाल नेत्र शिविर में 473 नेत्र रोगियों का निःशुल्क परीक्षण करके मोतियाबिन्द के चिन्हित 64 नेत्र रोगियों में से योग्य पाए गए 47 मोतियाबिन्द रोगियों का निःशुल्क लैंस प्रत्यारोप अस्पताल की स्थाई सर्जन डा0 स्वर्णिमा सक्सेना द्वारा किया गया। इस दौरान लेन्स प्रत्यारोपण कराने वाले नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मा एवं दवा देते हुए नेत्र परीक्षण अधिकारी सूर्य द्विवेदी ने सभी रोगियों को आपरेशन के बाद की जाने वाली सावधानियों की जानकारी दिया। उन्होंने आपरेशन वाले सभी रोगियों से तम्बाकू धूम्रपान तथा अन्य नशे से दूर रहने की हिदायत भी दिया। अस्पताल के प्रबन्धक वैद्य दिवाकर द्विवेदी ने भारत सरकार द्वारा चलायी जानेवाली अन्धता निवारण योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिक से अधिक नेत्र रोगियों को चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रेरणा दी। इस अवसर पर नेत्र रोगियों के साथ उनके परिजन एवं प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!