Jaunpur News : ​अखड़ो घाट पर सौतेली मां फिल्म की शूटिंग देखने उमड़े लोग

रमेश चन्द्र यादव/उमेश मिश्रा @ जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जमैथा गांव के प्रसिद्ध यमदग्नि ऋषि के पावन स्थली के अखड़ो घाट पर सौतेली माँ फ़िल्म की चल रही शूटिंग को देखने भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। उक्त गांव निवासी समाजसेवी आशुतोष सिंह द्वारा यूनिट को शूटिंग करने के लिए जमैथा गांव बुलवाया गया था। फ़िल्म की शूटिंग में माँ अखंड देवी (अखड़ो माता) मंदिर के प्रांगण में एक भक्ति गीत की भी शूटिंग हुई। इस गीत में मां के पुनरोद्धार किये गये मंदिर की भव्यता को दर्शाया गया है। इस मंदिर का पुनरोद्धार आशुतोष सिंह के नेतृत्व में हुआ है। उन्होंने गांव के इस पौराणिक स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए इस शूटिंग टीम को बुलवाया। श्री सिंह ने कहा कि गोमती नदी के किनारे बसा यह स्थल काफी रमणीक है। फिल्मों के शूटिंग को बढ़ावा देने से यहां विकास होगा। उन्होंने फिल्म के निर्माता व नायक अमरीश सिंह, नायिका राधिका सिंह, प्रिया सिंह सहित अन्य सभी कलाकारों को माँ अखड़ो देवी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, जय प्रकाश सिंह, रमाशंकर सिंह, रविशंकर सिंह, आनंद सिंह, रवि मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post