Trending

Jaunpur News : सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव

टीम संचार सेतु

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में गुरुवार को भारतीय भाषा उत्सव 2025 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष उत्सव की थीम 'भाषाएं अनेक, भाव एक' रखी गई। कार्यक्रम का आरंभ महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती मनाकर किया गया।
हिन्दी प्रवक्ता राजेश यादव ने महाकवि भारती के जीवन और साहित्यिक योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। छात्राओं श्रेया पाल और आकांक्षा सिंह ने उत्सव की थीम पर अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में छात्रा मुस्कान ने अनेक भाषाओं में अपने विचार प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में निष्ठा यादव, पलक राव, शबनम पाल, अनन्या श्रीवास्तव सहित कई छात्राओं ने विभिन्न भाषाओं में कविताओं का वाचन किया। वहीं सृष्टि बिन्द, अंशिका बिन्द और अंशिका यादव ने अनेक भाषाओं पर आधारित कविता का मधुर गायन प्रस्तुत किया।
छात्र-छात्राओं आलिया, सृष्टि सिंह, नीरज बिन्द, अनूप कुमार, मोहम्मद अफसरान और मोहम्मद आशद असद ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से 'भाषाएं अनेक भाव एक' संदेश को प्रभावी रूप से दर्शाया।
प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता ने कहा कि विश्व में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं किंतु सभी भाषाओं के मूल भाव मानवता से जुड़े होते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!