Trending

Jaunpur News : ​योग प्रशिक्षक राज यादव को किया गया सम्मानित

टीम संचार सेतु

सिंगरामऊ, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में बी.एड. एवं एम.एड. के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं के लिए चल रहे 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा ने छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, ध्रुवासन, सहित तमाम आसनों एवं भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, का विधिवत अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा।
कार्यक्रम के समापन के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी मिश्रा, डॉ योगेश कुमार ने योग प्रशिक्षक राज यादव को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ राजेश सिंह प्रथम, डॉ राजेश सिंह द्वितीय, डॉ कलीम अंसारी, डॉ राहुल यादव, बीटीसी प्राचार्य डॉ अजय यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!