Trending

Jaunpur News : ​कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चुने गये वारिन्द्र यादव, राधेश्याम महामंत्री

टीम संचार सेतु

सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ का चुनाव सोमवार को कराया गया जिसमें परिणाम घोषित होने पर वारिन्द्र यादव कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और राधेश्याम सिंह मुन्ना महामंत्री निर्वाचित हुये। चुनाव के दौरान काफी गहमा—गहमी का माहौल रहा जहां कई पदाधिकारी ननिर्विरोध चुने गये।
संघ के चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ 2 बजे तक चला। उसके बाद गिनती कराई गई। परिणाम घोषित होने पर अध्यक्ष पद के लिए 251 मत पड़े थे जिसमें 247 वैध थे। 5 मत अवैध पड़े जिसमें वारिन्द्र यादव को 144 मत पाकर निर्वाचित हुये। वहीं डॉ स्वतंत्र कुमार को 102 मत मिले। महामंत्री पद पर राधेश्याम सिंह 93 वोट पाकर विजय हुये जबकि जैसलाल को 79 वोट, ऋषि रघुवंशी को 75 वोट मिले। 4 मत अवैध है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील प्रजापति 115 वोट पाकर विजई रहे जबकि उनके प्रतिद्वंदी धीरज श्रीवास्तव को 74, हेमंत दुबे को 56 वोट मिले। 6 वोट अवैध रहे।
इसके अलावा संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष एवं सदस्य पद पर सभी नामांकन कर्ता निर्विरोध चुन लिये गये। संयुक्त मंत्री पद हेतु कैलाशनाथ यादव, दूधनाथ यादव, कोषाध्यक्ष पद हेतु उमाशंकर यादव, सदस्य पद हेतु बृजेश सिंह, दिनेश यादव, मनु मिश्रा, विनोद गौतम, छोटे लाल यादव, विजय यादव, डा. दिलगीर हसन, अनिल सिंह वित्त, अनिल सिंह कु. कार्यालय, प्रमोद विश्वकर्मा, अखिलेश शुक्ला निर्विरोध चुने गये। चुनाव प्रभारी प्रो. सुरजीत यादव ने विजय प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!