Jaunpur News : ​धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों को पुलिस ने दबोचा

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबीर की सूचना के आधार पर धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी जैसे गंभीर अपराधों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया दोनों काफी दिनों ने वांछित चल रहे थे, जिसको पुलिस टीम तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि थाना खेतासराय में दर्ज मुकदमा के आधार पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दोनों को कलेक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कृष्ण मुरारी का है, जो चकबंदी अधिकारी बदलापुर कार्यालय में अनुचर के पद पर नियुक्त था। वह मूल रूप से ग्राम सकरदेह, थाना करौंदीकला, जनपद सुल्तानपुर का निवासी है। दूसरा आरोपी बलराम मौर्य है, जो उसी कार्यालय में तत्कालीन पेशकार था और ग्राम कोड़रा कला, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकरनगर का निवासी है। दोनों को कलेक्ट्रेट परिसर से दबोच लिया गया। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। कृष्ण मुरारी पर खेतासराय में दर्ज मुकदमे के अलावा कोई अन्य मामला नहीं है, जबकि बलराम मौर्य पर इसके अतिरिक्त थाना लाइनबाजार, जौनपुर में भी मुकदमा संख्या 74/2025, धारा 409 भादवि पंजीकृत है, जिसमें उस पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की और उन्हें संबंधित न्यायालय में चालान किया। बताया जा रहा है कि दोनों अभियुक्त चकबंदी संबंधी कार्यों में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और वसूली जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, कांस्टेबल बृकेश यादव व कांस्टेबल देवी प्रसाद चौहान शामिल रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم