Trending

Jaunpur News : ​देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद एवं खुदीराम बोस किये गये याद

टीम संचार सेतु

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के कैम्प कार्यालय मैहर देवी मंदिर के सामने परमानतपुर में स्व. डा. राजेन्द्र प्रसाद और स्व. खुदीराम बोस का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति और एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1950 से 1962 तक राष्ट्रपति पद सम्भाला। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रमुख नेता और महात्मा गांधी के अनुयायी थे जिन्होंने नमक सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन जैसी कई आन्दोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने संविधान सभा का नेतृत्व किया और 1946-47 में कृषि और खाद्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उन्हें 11 दिसम्बर 1946 को उन्हें संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया जिसने भारत के संविधान का निर्माण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव बिजेन्द्र खरे, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष डा. विजय श्रीवास्तव, जिला सचिव नीरज श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव एवं संचालन जिला महासचिव नवनीत श्रीवास्तव ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!