Trending

Jaunpur News : डीएम ने किया एसआईआर वार रूम का निरीक्षण

टीम संचार सेतु

केराकत जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने सोमवार को  तहसील के सभागार में एसआईआर के लिए बनाए गए वार रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने गणना प्रपत्रों के डिजीटाइजेशन की प्रगति के सन्दर्भ में जानकारी ली। कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में सभी कार्मिक समय से आवंटित कार्य पूर्ण करें। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। कार्य समय से सम्पादित किया जा सके इसके लिए तहसील केराकत के सभागार में भी शिफ्टवार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायक और बीएलओ के अतिरिक्त शिक्षकगण लेखपाल अमीन भी डिजिटाइजेशन के कार्य में लगाए गए हैं। उन्होंने उपस्थित सुपरवाइजरों से डिजिटाइजेशन की जानकारी ली और सभी को समयबद्व रूप से कार्य करने और मैपिंग के पश्चात ही डिजीटाइजेशन के कार्य करने के निर्देश दिये। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों की सराहना भी की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!