Trending

Jaunpur News : ​गली बन्द करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील

टीम संचार सेतु

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के धरौरा गांव में रास्ता बंद करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गांव के तीर्थराज दुबे एवं उनके परिवारजन 10 फीट की गली को ईंटों से पाटकर बंद कर रहे थे, जो पवन दुबे के आवागमन के लिए छोड़ी गई थी। जब पवन दुबे ने इसका विरोध किया तो बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुँची। आरोप है कि तीर्थराज दुबे के पक्ष के करीब आधा दर्जन पुरुष-महिलाओं ने अचानक ईंट, पत्थर और लाठी-डंडों से पवन दुबे व उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में पवन दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पथराव के दौरान तीर्थराज दुबे को भी चोटें आईं जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर मौजूद रही।

आरोप: एक घण्टे बाद घर में घुस महिला से मारपीट कर छीना मोबाइल
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि घटना के लगभग घंटे बाद तीर्थराज दुबे के ससुराल पक्ष से कई युवक धरौरा गांव पहुंचे और पवन दुबे के घर पर दूसरा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर के भीतर घुसकर प्रियंका दुबे के साथ मारपीट कर उनके द्वारा बनाए जा रहे वीडियो से रुष्ठ होकर मोबाइल छीन लिए।

दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
दूसरे पक्ष से अश्वनी कुमार दुबे ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मकान का निर्माण कराया जा रहा था कि विपक्षी द्वारा लाठी डंडे, बल्लम आदि लेकर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट कर घायल करने के साथ ही घर के महिलाओं के साथ अभद्रता कर कपड़े फाड़ दिए जिससे परिवार डरा व सहमा है।

मारपीट का वीडियो वायरल
धरौरा गांव में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों से जमकर ईट पत्थर चल रहा है। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस बाबत क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक ने बताया कि गली बंद करने को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्यवाही कर रही है। दोनों पक्षों से पांच-पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!