Trending

Jaunpur News : ​मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में सुन्दर काण्ड प्रतियोगिता आयोजित

टीम संचार सेतु

नौपेड़वां, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उमरछा में सस्वर सुंदर कांड पाठ प्रस्तुत किया गया। धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि जहाँ सुंदर कांड का पाठ होता है, वहां स्वयं हनुमान जी महाराज अदृश्य रूप में उपस्थित रहते हैं और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सहज ही प्राप्त होता है। उक्त बातें अजित प्रजापति नवचयनित जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में सस्वर सुंदर कांड पाठ के समापन के बाद आयोजित सम्मान समारोह पर कही।
उन्होंने आगे कहा कि यह पावन पाठ जीवन के समस्त दुःखों और बाधाओं को हर लेता है। भक्तों के हृदय में भक्ति, शांति और आनंद का संचार करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैं आयोजन समिति को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करके लोगों को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है।
सस्वर सुन्दर कांड प्रतियोगिता की शुरुआत अशोक दुबे के मार्गदर्शन में दीनानाथ उपाध्याय और उनकी पत्नी सरोज उपाध्याय द्वारा पूजा पाठ करके की गयी। जय बजरंग मानस समिति बुढ़नेपुर रूपपुर, बटाउवीर के सदस्यों द्वारा सस्वर सुंदर कांड पाठ प्रस्तुत किया गया। दर्शकों के साथ ललित शुक्ल, कैलाश नाथ शुक्ल, सतीश उपाध्याय आदि ने अपने निर्णय को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जय बजरंग मानस समिति बुढ़नेपुर रूपपुर, बटाउवीर के सदस्य प्रज्ञा चक्षु बाबू बजरंगी सिंह, नन्हकउ उपाध्याय, अमित सिंह, विजयशंकर दुबे, यजमान दीनानाथ उपाध्याय को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम आयोजक सुशील उपाध्याय ने भाजपा जिलाध्याक्ष अजीत प्रजापति सहित मिथिलेश मिश्र, इंद्र बहादुर सिंह, पंकज मिश्र, पीयूष गुप्त, डॉ रामसूरत बिन्द, संतोष मिश्र, यादवेंद्र मिश्र, सुभाष शुक्ल, विनय सिंह को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। साथ ही उपस्थित भक्त जनों के प्रति आभार प्रगट किया।
अन्त में रामायण और हनुमान जी की आरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ जहां रमाशंकर उपाध्याय, पद्माकर शुक्ला, केशव प्रसाद शुक्ल, ओम प्रकाश शुक्ल, अरुण उपाध्याय, कपिल मिश्रा, दीना शुक्ल, राकेश शुक्ल, अशोक शुक्ल, सूर्यनाथ शुक्ला, आनन्द जी, सतीश शुक्ल, राजेश शुक्ला, जयशंकर शुक्ला, ढोलन शुक्ल,  विकास सोनू सहित सैकड़ों महिला, पुरुष आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!