Jaunpur News : जनपदस्तरीय न्यायालयों में राजस्व मामलों के निस्तारण में जौनपुर अव्वल

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के नेतृत्व में राजस्व विभाग द्वारा राजस्व सम्बन्धी वादों का त्वरित गति से निस्तारण किया जा रहा है। इसी के फलस्वरुप राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (आरसीसीएमएस) द्वारा नवम्बर माह की जारी रिपोर्ट में जनपद स्तरीय न्यायालय में राजस्व के मामले के निस्तारण में एक बार फिर जौनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद स्तरीय न्यायालयों में राजस्व वादों के निस्तारण में पिछले 14 माह से जनपद टॉप फाइव जिलों में बना हुआ है।
जिलाधिकारी डॉने बताया कि मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार राजस्व मामलों को निस्तारित किया जा रहा है। बोर्ड ऑफ रेवन्यू की नवम्बर माह की राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (आरसीसीएमएस) की रिपोर्ट के अनुसार जनपद की 5 राजस्व न्यायालयों ने बोर्ड के निर्धारित मानक के निस्तारण से अधिक मामलों का निस्तारण किया है।
बताया गया कि जौनपुर की 5 राजस्व न्यायालयों ने बोर्ड के प्रति माह निस्तारण के मानक 250 के सापेक्ष 367 मामलों का निस्तारण किया है। इसका अनुपात 146.80 प्रतिशत है। इसी के साथ जनपदीय न्यायायल में राजस्व मामलों के निस्तारण में प्रदेश में जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इसी तरह नवम्बर में जिलाधिकारी न्यायालय ने निर्धारित 30 मामलों के मानक के मुकाबले 68 मामलों का निस्तारण कर 226.67 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की जो प्रदेश भर में सबसे अधिक है। इसी के चलते जौनपुर प्रदेश भर में पहले स्थान पर आ गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post