Jaunpur News : ​उत्कृष्ट सेवाओं के लिये वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ खान सम्मानित

मो. शोहराब ‍@ जौनपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन पर (प्रशासन गांव की ओर–2025) कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में पांचवें सुशासन सप्ताह–2025 का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ खान को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व जिलाधिकारी दिनेश सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तालियों के साथ डॉ. सैफ खान का उत्साहवर्धन किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post